उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बोले , दुश्मनों को जवाब देने को फौज सरकार की परमिशन नहीं लेती

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी नड्ढा ने कहा कि आज देश मजबूत हाथोंं में है और अब सुरक्षा में लगे सैनिको को पडोसियों के द्वारा की जा रही गोलाबरी का जवाब देने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति की जरुरत नहीं पड़ती। अब दुश्मनो को जवाब देने के लिए फौज को किसी आदेश की जरुरत नहीं होती। फौज का मनोवल कई गुना बढ़ा है।

उत्तराखंड के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रायवाला में पूर्व सैनिकों से संवाद और सम्मान समारोह में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सैनिक और पूर्व सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा के मजबूत और सजग प्रहरी हैं। उन्होंने कहा मोदी सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हित में कई योजनाओं का संचालन कर रही है।नड्डा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश सुरक्षित है। पहले जब सीमा पार से गोलियां चलती थी तो दिल्ली में बैठी सरकार से सेना को पूछना पड़ता था की पड़ोसी मुल्क हम पर गोलीबारी कर रहा है। हम क्या करें, तो दिल्ली में बैठी सरकार का संदेश जाता था की अभी रुको। अभी इंतजार करो। मगर आज मोदी सरकार ने फ़ौज को आदेश दिए है कि सीमा पार से एक गोली चले तो तुम दो गोली चलाओ। सीधे जवाब दो दुश्मनों को। उन्होंने कहा आज फ़ौज को किसी आदेश की आवश्यकता नही है।उन्होंने कहा दीपावली हर कोई अपने घर में अपने माता-पिता, अपने भाइयों व अपने बच्चों के साथ मनाना चाहता है। मगर देश के प्रधानमंत्री हर वर्ष सीमा पर सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाते हैं। उन्होंने कहा सीमा पर मोदी सरकार ने 73 आल वेदर रोड, जो कि 3812 किलोमीटर की है, उसमें लगभग अभी तक 3300 किलोमीटर की सड़कें बनकर तैयार हो चुकी है।नड्डा ने कहा मेक इन इंडिया के तहत आज हम बुलेट प्रूफ जैकेट हम खुद बना रहे है। रक्षा सौदो में दलाली पूरी तरह से मोदी सरकार ने खत्म की है। उन्होंने कहा 1 रैंक 1 पेंशन की मांग 1972 से थी और तब से देश मे कई सरकारे आयी ओर गयी, लेकिन सिर्फ मोदी सरकार ने इस ओर ध्यान दिया, क्योंकि वे एक सैनिक का दर्द समझते है।

कारगिल युद्ध के दौरान हुए शहीदों के पार्थिव शरीर को घर तक सम्मान के साथ लाने का काम भी अटल सरकार ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा उत्तराखंड देव भूमि के साथ वीर भूमि भी है और उत्तराखंड ने देश को गौरव प्रदान किया है। उत्तराखंड बहुत छोटा सा राज्य है लेकिन पूरा देश उत्तराखंड को सम्मान से देखता है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि जब देश की आन बान शान की बात आती है तो सबसे आगे उत्तराखंड राज्य ही होता है। उन्होंने कहा आज देश की सेना का पराक्रम पूरी दुनिया देख रही है। भारत के वीर सैनिकों ने हर बार दुश्मन देश के सैनिकों का डटकर मुकाबला किया है और उन्हें उनके ही शब्दों में जवाब देने का कार्य किया है। पिछले वर्षों में भारत ने पाकिस्तान के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके उसे सबक सिखाने का काम किया है जो भारतीय सेना के बहादुरी का सबूत है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर सैनिकों की शहादत और बलिदान की वजह से देश आज अनेक विरोधी ताकतों से सुरक्षित है। ऐसे में हमें अपने देश की सेना पर गर्व है।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा जैसा अनुसाशन फ़ौज में होता है वैसा ही भाजपा में होता है। उन्होंने कहा आज हमारा देश विदेश को 1000 से ज्यादा उपकरण निर्यात करता है।भट्ट ने कहा चाहे कारगिल युद्घ हो, सर्जिकल स्ट्राइक या सीमा पार से हो रहे लगातार आतंकी हमले, भारत के जांबाज सैनिकों ने हर मौके पर देश की सुरक्षा और इसकी अस्मिता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का काम किया है।
कार्यक्रम संयोजक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा सैनिक का सम्मान ही देश का सम्मान है। कार्यक्रम में जसवंत सिंह रावत मरणोपरांत महावीर चक्र, हवलदार गजेंद्र सिंह रावत मरणोपरांत अशोक चक्र, हवलदार बहादूर सिंह मरणोपरांत अशोक चक्र, राइफल मैन संजय शाही कीर्ति चक्र, राइफल मैन चंद्र किशोर सेना मैडल, सूबेदार प्रदीप थापा सेना मैडल, लांस नायक विनोद सिंह सेना मेडल और नायक सूबेदार रघुवीर सिंह सेना मैडल का सम्मान किया गया। परिजनों का शाल ओढाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय कुमार, राष्ट्रीय मीडिया मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी, और पूर्व सैनिक ओर सैनिको के परिजन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया,।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top