उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिए कई बड़े निर्देश , मुख्यमंत्री धामी बोले पदाधिकारी जाएंगे रात्रि प्रवास पर

देहरादून –राष्ट्रीय अध्य्क्ष जेपी नड्डा की विद्यायको के साथ हुई बैठक के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत की है।जानकारी देते हुए धामी ने कहा है कि पदाधिकारियों के रात्रि प्रवास में ये प्रयास सबसे पहले मेरे द्वारा किया गया है रात्रि विश्राम जनता के बीच हो इसके साथ ही सीएम ने बताया है कि पार्टी संगठन और बेहतर काम कर सके इसके लिए दिशा निर्देश मिले है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के एक स्थानीय होटल में

उत्तराखंड के विकास पर आधारित पुस्तक “उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ पर” एवं ” युवा प्रदेश युवा नेतृत्व विकल्प रहित संकल्प” पत्रिका का विमोचन किया।
उत्तराखंड सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में हो रहे कार्यों की जानकारी “उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ पर” पत्रिका में दी गई है।“युवा प्रदेश युवा नेतृत्व विकल्प रहित संकल्प” पत्रिका में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, कोविड 19 में प्रभावितों को राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे राहत पैकेज,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनहित में की गई घोषणाओं एवं राज्य के विकास के लिए रोडमैप की जानकारी दी गई है।
इस अवसर पर प्रदेश के सभी केबिनेट मंत्री, सांसद गण, विधायकगण उपस्थित थे।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top