उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- हरकी पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, देखिए तस्वीरें

हरिद्वार में मंगलवार को गंगा दशहरे के पर्व स्नान पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के चार बजे से ही दिल्ली, यूपी और हरियाणा समेत देशभर से आए श्रद्धालुओं की गंगा स्नान के लिए घाटों पर भीड़ जुटने लगी।

 

गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान करने का सबसे अधिक महत्व होता है। मां गंगा के अवतरण के दिन हरिद्वार में स्नान करने से 10 प्रकार के पाप समाप्त हो जाते हैं। आज गंगा दशहरा पर 10 में से 5 योग मिल रहे हैं।

अभिजित मुहूर्त सुबह 11.47 से दोपहर 12.40 तक स्नान के सर्वोत्तम होगा, जबकि मध्याह्न में मां गंगा का पूजन होगा। दोपहर 1 बजकर 7 मिनट से ज्येष्ठ एकादशी लग जाएगी और 31 मई को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

स्नान के बाद 10 प्रकार की मिठाई, 10 फल, 10 वस्त्र गंगा मां को अर्पित करें। दूध, दही, शहद मां को अर्पण करें। इससे कष्टों से मुक्ति मिलती है।
वहीं, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन और 16 जोन, 37 सेक्टर में बांटा गया है। मेला क्षेत्र में 764 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और चार पीएसी की कंपनी, दो बीडीएस, दो फायर यूनिट, प्लड कंपनी की तैनाती की गई है।

उधर, गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी स्नान पर्व और वीकेंड को लेकर हरिद्वार पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। सात दिन तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 30 मई की शाम चार बजे से 05 जून की रात 10 बजे तक शहर में प्लान लागू रहेगा।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top