उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- बड़ी राहत रसोई गैस सिलेंडर उपयोग करने वालो के लिए , देहरादून , हरिद्वार और रूड़की वालो के लिए

उत्तराखंड के देहरादून हरिद्वार और रुड़की में तेल कंपनी ने रिफिल बुकिंग पोटेबिलिटी योजना शुरू कर दी है इस योजना के तहत गैस उपभोक्ता किसी भी एजेंसी से गैस सिलेंडर ले सकते हैं

अभी तक जिस एजेंसी में गैस कनेक्शन है उपभोक्ता को उसी एजेंसी से गैस सिलेंडर लेना पड़ता है लेकिन अब ऐसा नहीं है आप जिस कंपनी के उपभोक्ता है उस कंपनी के अगर आप के निकट कोई दूसरी गैस एजेंसी है तो आप वहां से भी गैस सिलेंडर ले सकते हैं इस योजना को शुरू करने से लाखों गैस उपभोक्ताओं को राहत मिलने वाली है बहुत जल्द अन्य जनपदों में इसका विस्तार किया जाएगा आपको बताते चलें कि तेल कंपनियों ने इस योजना के पहले चरण मे चंडीगढ़ ,कोयंबटूर, गुड़गांव ,पुणे और रांची में रहने वालों को इसका लाभ दिया पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद तेल कंपनियों में इसका विस्तार करने का निर्णय लियाइसी क्रम में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इस योजना को शुरू किया गया है 1 अगस्त को ही गैस एजेंसियों के सॉफ्टवेयर को तेल कंपनियों ने अपडेट कर दिया इसके बाद फिर दोनों को शुरू कर दिया गयाइस योजना के शुरू हो जाने के बाद अब नया सिलेंडर बुक करेंगे तो आपके पास डिस्ट्रीब्यूटर चुनने का विकल्प होगा आपके इलाके में जितने भी डिस्ट्रीब्यूटर हैं उन सब की लिस्ट आप को दिखेगी

आप डिस्ट्रीब्यूटर की रेटिंग और बाकी सुविधाएं देखकर डिस्ट्रीब्यूटर चल सकते हैं वहीं घरों में एलपीजी गैस तेमाल करने वाले लोगों को सरकार व तेल कंपनियों ने एक बड़ी राहत दी है अब एलपीजी का इस्तेमाल करने वाले का हक खुद ही यह तय करेंगे कि उन्हें किस डिस्ट्रीब्यूटर से गैस रिफिल करवानी है या नहींउन्हें अपनी पसंद का डिस्ट्रीब्यूटर चुनने का विकल्प मिलेगा जिस कंपनी का आपके पास गैस कनेक्शन है उसका मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा इस ऐप में गैस बुकिंग का ऑप्शन है गैस बुकिंग नंबर डालने के बाद दो ऑप्शन आएंगे कि गैस डिलीवरी आप किस गैस एजेंसी से चाहते हैं गैस एजेंसियों को पूरी लिस्ट स्क्रीन पर दिखेगी इसमें से आप अपने नजदीकी गैस एजेंसी को चुन सकते हैं

जिस एजेंसी को आप चुनेंगे उसी एजेंसी से गैस सिलेंडर की डिलीवरी हो जाएगी

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top