उत्तराखंड

बड़ी खबर :- ऋषिकेश के नए योगनगरी रेलवे स्टेशन से सोमवार से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा

लंबे इंतजार के बाद नए योगनगरी रेलवे स्टेशन से सोमवार से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसमें पहली विशेष एक्सप्रेस ट्रेन जम्मू तवी और दूसरी प्रयागराज है। जम्मू तवी सप्ताह में एक दिन और प्रयागराज तीन दिन चलेगी। इसके बाद 14 जनवरी गुरुवार से उदयपुर सिटी और हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत हरिद्वार बाईपास मार्ग पर करीब 9 महीने पहले बने नए योगनगरी रेलवे स्टेशन पर कोरोना संक्रमण के चलते ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। कुंभ के आगाज से पहले ट्रेनों के संचालन की उम्मीद थी, जो अब 11 जनवरी सोमवार से पूरी हो रही है। कुंभ के मद्देनजर रेलवे ने नए योगनगरी रेलवे स्टेशन से चार एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी है। स्टेशन अधीक्षक योगनगरी रेलवे स्टेशन ज्ञानेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि कोविड-19 के चलते स्पेशल ट्रेनें ही चलाई जा रही हैं। इनमें सफर करने के लिए टिकट आरक्षित करवाना जरूरी है।
योगनगरी से इन ट्रेनों का संचालन होगा
दिन              ट्रेन का नाम          आने का समय         रवानगी
सोमवार         जम्मू तवी               सुबह 10.25 बजे       दोपहर 3.40 बजे
सोमवार         प्रयागराज               दोपहर 1.40 बजे      दोपहर 2.25 बजे
गुरुवार          हावड़ा                   सुबह 5.30 बजे         रात 8.50 बजे
गुरुवार         उदयपुर सिटी          सुबह 10.25 बजे        शाम 5.55 बजे

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top