उत्तराखंड

एम्स में सामने आया कोरोना पॉजिटिव का दूसरा केस। नैनीताल निवासी महिला में संक्रमण की पुष्टि।

एम्स में सामने आया कोरोना पॉजिटिव का दूसरा केस। नैनीताल निवासी महिला में संक्रमण की पुष्टि। महिला का एम्स में ब्रेन स्ट्रोक का चल रहा था इलाज। ऋषिकेश में भर्ती न्यूरो पेशेंट नैनीताल निवासी एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला को पांच दिन पहले ब्रेन स्ट्रोक के चलते एम्स में भर्ती कराया गया था। महिला का उपचार आईसीयू में चल रहा है। एम्स के पीआरओ हरीश थपलियाल ने 56 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। फिलहाल एम्स प्रशासन एहतियातन कई कदम उठा रहा है। बता दें कि इससे पहले एम्स में ही नर्सिंग अफसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब यह दूसरा मामला सामने आने पर एम्स प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

 

To Top