उत्तराखंड

अग्नीपथ भर्ती: गढ़वाल मंडल के युवा आज उतरे रणभूमि में, जानिए किस जिले की किस दिन होगी बारी

गढ़वाल मंडल के 7 जनपदों के लिए आज यानी शुक्रवार से अग्निपथ भर्ती शुरू हो गई हैं.गढ़वाल राइफल रेजीमेंट के कोटद्वार स्थित विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह कैम्प में भर्ती के पहले दिन जनपद चमोली के युवा प्रतिभाग कर रहे हैं. अग्नीपथ भर्ती के लिए 63360 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जिसमें चमोली जिले के 9306 युवाओं ने अग्निपथ भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

उधर स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया अग्नीपथ भर्ती को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और युवाओं को किसी प्रकार की कोटद्वार में कोई दिक्कत न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है. गढ़वाल मंडल में कल से अग्निवीरों की भर्ती रैली। उत्तराखंड में अग्निवीरों की भर्ती का पहला चरण 19 अगस्त से शुरू हो गया है जो 29 अगस्त तक चलेगा।

उत्तराखंड में अग्निवीरों की भर्ती का पहला चरण 19 अगस्त से शुरू हो चुका है , जो 29 अगस्त तक चलेगा। जबकि, दूसरा चरण 20 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। पहले चरण में गढ़वाल मंडल के सात जिलों के अभ्यर्थियों के लिए पौड़ी जिले के कोटद्वार में और दूसरे चरण में कुमाऊं मंडल के छह जिलों के अभ्यर्थियों के लिए अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में भर्ती रैली होनी है।

अग्निवीरों की भर्ती के लिए गढ़वाल मंडल से 63360 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें सर्वाधिक 16330 अभ्यर्थी जनपद पौड़ी से हैं। भर्ती रैली के लिए सेना ने जिलों और तहसीलवार कार्यक्रम तय किया है। पहले दिन चमोली जिले की आठ तहसीलों के अभ्यर्थियों की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है । अग्निवीरों की भर्ती के लिए आयु सीमा साढे सत्रह साल से 23 साल निर्धारित है।

जनपदवार रैली का विवरण

19 अगस्त 2022

  1. जिला : चमोली
  2. तहसील : जोशीमठ, चमोली, पोखरी, कर्णप्रयाग, घाट, देवाल, नारायणबगड़ और आदिबद्री

20 अगस्त 2022

  1. जिला : चमोली व उत्तरकाशी
  2. तहसील : थराली, गैरसैंण, जिलासु, नंदप्रयाग, राजगढ़ी (चमोली), डूंडा व चिन्यालीसौड़ (उत् रकाशी)

21 अगस्त 2022

  1. जिला : उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग
  2. तहसील : भटवाड़ी, बड़कोट, धौंतरी, जोशियाड़ा, पुरोला (उत् रकाशी), मोरी, ऊखीमठ व बसुकेदार (रुद्रप्रयाग)

22 अगस्त 2022

  1. जिला : रुद्रप्रयाग व पौड़ी
  2. तहसील : जखोली, रुद्रप्रयाग (रुद्रप्रयाग) व लैंसडौन (पौड़ी)

23 अगस्त 2022

  1. जिला : पौड़ी
  2. तहसील : कोटद्वार, रिखणीखाल, पौड़ी

24 अगस्त 2022

  1. जिला : पौड़ी
  2. तहसील: सतपुली, वीरोंखाल, थलीसैंण, धुमाकोट, श्रीनगर, जाखनीखाल, चाकीसैंण

25 अगस्त 2022

  1. जिला : पौड़ी व टिहरी
  2. तहसील: चौबट्टाखाल, यमकेश्वर (पौड़ी), नरेंद्रनगर, घनसाली, प्रतापनगर (टिहरी)

26 अगस्त 2022

  1. जिला : टिहरी
  2. तहसील: धनोल्टी, देवप्रयाग, कीर्तिनगर, टिहरी, जाखणीधार, कंडीसौड़, गाजा, मदननेगी, नैनबाग, पावकी देवी

27 अगस्त 2022

  1. जिला : टिहरी व देहरादून
  2. तहसील: बालगंगा (टिहरी), देहरादून, विकासनगर और त्यूणी (देहरादून)

28 अगस्त 2022

  1. जिला : देहरादून व हरिद्वार
  2. तहसील: चकराता, कालसी, डोईवाला, ऋषिकेश (देहरादून), रुड़की (हरिद्वार)

29 अगस्त 2022

  1. जिला : हरिद्वार
  2. तहसील : हरिद्वार, लक्सर, भगवानपुर

नोट- 30 और 31 अगस्त की तिथि को आरक्षित रखा गया है।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top