UTTARAKHAND NEWS

बिग ब्रेकिंग:- उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 27 अक्तूबर से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में होगा।

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 27 अक्तूबर से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में होगा। मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी हो गई। सत्र के दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट भी लेकर आएगी।

 

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 27 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के मुताबिक, विधानसभा सचिवालय गैरसैंण में सत्र कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

 

आवश्यक औपचारिक कार्यवाही की जा रही है। सत्र के दौरान धामी सरकार करीब 5000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट ला सकती है। इसकी तैयारी भी सरकार के स्तर से तेज कर ली गई है। विभागों से पूर्व में ही बजट प्रस्ताव मांगे जा चुके हैं।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top