DEHRADUN NEWS

बिग ब्रेकिंग:- केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने, स्वर्गीय जसपाल राणा की त्रयोदशी में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के मझौन गांव पहुंचकर प्रसिद्ध निशानेबाज एवं पद्मश्री से सम्मानित स्वर्गीय जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में भाग लिया। इस दौरान दोनों नेताओं ने स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

 

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके खेल जगत में दिए गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

 

 

इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय राणा के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए भगवान से प्रार्थना की कि इस कठिन समय में परिवार को दुख सहने की शक्ति और संबल प्रदान करें।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड और देश का नाम राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां हमेशा प्रेरणा के रूप में याद रखेंगी।

 

कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा और उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय जसपाल राणा के व्यक्तित्व, खेल उपलब्धियों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

 

त्रयोदशी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा और खजान दास, सांसद डॉ. महेश शर्मा, अजय भट्ट, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक पंकज सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने भी स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top