UTTARAKHAND NEWS

बिग ब्रेकिंग:- गंगोत्री-यमुनोत्री में 10 लाख से अधिक तीर्थयात्री कर चुके दर्शन, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

चारधाम यात्रा के तहत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। यात्रा के शुरुआती 47 दिनों में ही दोनों धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले वर्ष की तुलना में यात्रियों की संख्या में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

 

बीते 19 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा के तहत 4 जून तक गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में कुल 10,15,852 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वर्ष 2025 की समान अवधि में यह संख्या 9,44,804 थी। इस तरह इस वर्ष अब तक 71,048 अधिक श्रद्धालु धामों तक पहुंचे हैं। आंकड़ों के अनुसार यमुनोत्री धाम में 4,98,367 और गंगोत्री धाम में 5,17,485 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

 

 

यात्रा मार्गों पर लगातार श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है और दोनों धामों में दर्शन का क्रम सुचारु रूप से चल रहा है। यात्रा अवधि में अब तक कुल 99,165 वाहनों का आवागमन दर्ज किया गया है, जिनमें 74,365 छोटे और 24,800 बड़े वाहन शामिल हैं। बढ़ती संख्या के बीच प्रशासन और पुलिस व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ बनाए हुए हैं।

 

सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है। यात्रा संचालन को बेहतर बनाने के लिए दोनों धाम क्षेत्रों को दो सुपर जोन, 12 जोन और 30 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती आमद के बीच प्रशासन का फोकस यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने पर है।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top