CHAMOLI NEWS

बिग ब्रेकिंग:- चमोली में छह साल के बच्चे के गले में फंसा सिक्का, डॉक्टरों ने बचाई जान

जनपद के खल्ला मंडल घाटी में एक छह साल के बच्चे के सिक्का निगल लिया। बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया तो चिकित्सकों ने बच्चे के गले (भोजन नली) में फंसा सिक्का सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचाई।

 

जानकारी के अनुसार, खल्ला मंडल घाटी के सुशांत पुत्र राकेश के छह वर्षीय बच्चे ने खेल-खेल में एक रुपये का सिक्का निगल लिया।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में शामिल डा. दिग्विजय वंडकर, एनेस्थीसियोलाजिस्ट नेहा चौहान, नर्सिंग अधिकारी गौतम हिंदवाल, टीनू रानी ने तत्काल आपरेशन की तैयारी की।

 

चिकित्सकों ने एंडोस्कोपिक प्रक्रिया से अत्यंत सावधानीपूर्वक गले में फंसा सिक्का निकाल लिया। आपरेशन पूर्णतः सफल रहा और बालक की स्थिति अब सामान्य है।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता ने चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की टीम की सराहना की।

प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. पवन पाल ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों को सिक्के, बैटरी, पिन तथा अन्य छोटी वस्तुओं से दूर रखें तथा ऐसी किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सालय में लाएं।

 

सांस लेने व खाना खाने में परेशानी की शिकायत पर स्वजन उसे जिला चिकित्सालय लाए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में ईएनटी सर्जन डा. दिग्विजय वंडकर ने चिकित्सकीय परीक्षण व एक्स-रे जांच में बालक के गले में सिक्का फंसा होना पाया।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top