भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे हैं। अध्यक्ष बनने के बाद उत्तराखंड में उनका यह पहला दौरा है। इस दौरान सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और कोर कमेटी की बैठक ली। इस दौरान पहाड़ी टोपी पहना कर उनका स्वागत किया गया।
कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा और सभी सांसद शामिल हैं।




