UTTARAKHAND NEWS

बिग ब्रेकिंग:- एमआई-17 से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृह सचिव, चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की तीर्थयात्रा पर जाएंगे

भारत सरकार के गृह सचिव गोविंद मोहन शुक्रवार को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की तीर्थयात्रा पर जाएंगे। बृहस्पतिवार को वह सेना के विशेष विमान एमआई-17 से गोपेश्वर खेल मैदान में पहुंचे। उनके साथ आईटीबीपी के एडीजी संजय गुंज्याल भी मौजूद हैं।

 

 

बताया जा रहा है कि गृह सचिव शाम को गोपीनाथ मंदिर में होने वाली सांयकालीन आरती में भी प्रतिभाग करेंगे। शुक्रवार और शनिवार को वे रुद्रनाथ की यात्रा पर रहेंगे और 24 को वापस लौट जाएंगे।

 

 

उनके कार्यक्रम को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आईटीबीपी और पुलिस की ओर से सुरक्षा का जिम्मा संभाला गया है। वे रात्रि प्रवास लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में करेंगे।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top