DEHRADUN NEWS

बिग ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री धामी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय संविधान के निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया ।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता एवं न्याय के आदर्शों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के विचार एक सशक्त, समावेशी एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण हेतु मार्गदर्शक हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता एवं समानता को बढ़ावा देने में अपना योगदान दें।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top