BAGESHWAR NEWS

Big breaking :-बागेश्वर, कपकोट के लाहर गांव में मलबा आने से गौशाला दबी, SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान।

*जनपद बागेश्वर, कपकोट के लाहर गांव में मलबा आने से गौशाला दबी, SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान।*

दिनाँक 01 जुलाई 2024 को कपकोट के लाहर गांव में अतिवृष्टि से मलबा आने पर श्री भागी चंद्र सिंह S /O कल्याण सिंह की गौशाला मलवे में दब गयी, जिसमें एक भैंस वह एक गाय का बछड़ा दबा है व कुछ खाने का राशन भी मलबे की वजह से खराब हो गया।

 

 

उक्त घटना कि सूचना सांय लगभग 06:15 बजे SDM, कपकोट के माध्यम से SDRF को मिलने पर SI संतोष परिहार के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम रात में ही मौके के लिए रवाना हो गयी।

घटनास्थल सड़क मार्ग से 03 किमी पैदल दूरी पर था। SDRF टीम द्वारा प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुँचकर गहन सर्चिंग की गई परन्तु मलबा अधिक होने के कारण पशुओं का कुछ पता नही चल पाया। टीम द्वारा उक्त प्रभावत परिवार को रहने के लिए गांव में किशन सिंह व पुष्कर सिंह के मकान में व्यवस्था की गई।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top