Featured

Big breaking :-उत्तराखंड सरकार का इस विभाग के अधिकारियो को तोहफा, 14 अफसरों का हुआ प्रमोशन

उत्तराखंड सरकार का कर विभाग को तोहफा, 14 अफसरों का हुआ प्रमोशन; बने सहायक आयुक्त
उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर विभाग में 14 राज्य कर अधिकारियों को सहायक आयुक्त पद पर पदोन्नति प्रदान किया है। पदोन्नत कार्मिकों को शीघ्र नया कार्यभार ग्रहण करना होगा। राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग में राज्य कर अधिकारियों के पद समाप्त कर दिए गए हैं। पूर्व में इन पदों की संख्या करीब 234 थी। अब नए ढांचे में अधिकारी संवर्ग का निम्नतम पद अब सहायक आयुक्त से शुरू होगा

राज्य कर विभाग में 14 राज्य कर अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। शासन ने इन्हें सहायक आयुक्त पद पर पदोन्नति प्रदान की है।

अपर सचिव सी रविशंकर के आदेश के मुताबिक पदोन्नत अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा। लिहाजा, पदोन्नत कार्मिकों को शीघ्र नया कार्यभार ग्रहण करना होगा।

पदोन्नत किए गए कर्मिकों में प्रकाश चंद्र त्रिवेदी, धीरेंद्र कुमार भट्ट, रविंद्र सिंह बसेड़ा, मितेश्वर आनंद, नीतिका नारंग, अवनीश कुमार झा, सुनीत कुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह चौहान, सुनील रावत, राजीव तिवारी, संदीप सिंह अरोड़ा, गार्गी, बिंध्याचल कुमार व हितेश चंद्र पंत शामिल हैं।

बता दें कि राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग में राज्य कर अधिकारियों के पद समाप्त कर दिए गए हैं। पूर्व में इन पदों की संख्या करीब 234 थी। जिसमें 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती, जबकि 50 प्रतिशत पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने की व्यवस्था थी। अब विभागीय ढांचे में इन पदों को समाप्त कर दिया है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top