Featured

Big breaking :-सांसद बनने के बाद पहली बार रामनगर पहुंचे सांसद बलूनी, हुआ जोरदार स्वागत

रामनगर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत एवं सांसद अनिल बलूनी का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

रामनगर रविवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत एवं पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद अनिल बलूनी के चुनाव जीतने के बाद प्रथम बार रामनगर आगमन पर रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के अलावा भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया तो वहीं सम्मान समारोह कार्यक्रम के द्वारा सांसद अनिल बलूनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने को लेकर सरकार पूरी तरह प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने शीघ्र सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की तनाती के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के कुछ सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने को लेकर कुछ अस्पतालों को पीपीपी मोड पर दिया था जिसमें रामनगर का सरकारी अस्पताल भी शामिल था। उन्होंने कहा कि वह जब भी रामनगर आए तभी लोगों ने पी पी मोड पर संचालित अस्पताल की व्यवस्थाओं के खिलाफ नाराजगी व्यक्ति की उन्होंने कहा कि अब सरकार ने फैसला लिया है कि पीपीपी मोड पर संचालित सभी अस्पतालों को सरकार वापस लेकर अपने संरक्षण में चलाएगी, तथा अस्पतालों में पर्याप्त संसाधन जुटाने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी की जाएगी।

 

 

उन्होंने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधि भी लगातार अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सितंबर तक इन अस्पतालों को सरकार स्वयं चलाएगी।
वही नवनिर्वाचित सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि रामनगर को पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व की वन्य जीव पर्यटन की राजधानी बनाएंगे, उसको लेकर काम चल रहा है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि रामनगर में रेल सेवा बढ़ाने के साथ ही अन्य कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी और जल्दी ही रामनगर की जनता को इसका लाभ मिलेगा। तो वही बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि रामनगर में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर स्थानीय विधायक दीवान सिंह जिला एवं स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत के साथ वह स्वयं जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ वार्ता कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top