Featured

Big breaking :-सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मुख्य आरोपी का पिता भी गिरफ्तार, प्रधान पति की तलाश में दबिश जारी

सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मुख्य आरोपी का पिता भी गिरफ्तार, प्रधान पति की तलाश में दबिश जारी

 

सामने आया था कि चार युवकों ने किशोरी से पहले सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह मदद मांगने अपने प्रेमी के पास घर पहुंची थी, जहां उसने पहले उससे दुष्कर्म किया और फिर हाईवे पर उसे लाकर अज्ञात वाहन के सामने धक्का दे दिया था।

 

बहादराबाद थाना क्षेत्र में 13 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्याने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी की फरार बहन और निष्कासित भाजपा नेता ग्राम प्रधान पति की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही हैं। छह आरोपियों को बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अमित सैनी और उसकी मां सहित छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सामने आया था कि चार युवकों ने किशोरी से पहले सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह मदद मांगने अपने प्रेमी के पास घर पहुंची थी, जहां उसने पहले उससे दुष्कर्म किया और फिर हाईवे पर उसे लाकर अज्ञात वाहन के सामने धक्का दे दिया था।

 

साक्ष्य छिपाने के आरोपी बनाए गए ग्राम प्रधान पति आदित्यराज सैनी, अमित सैनी की बहन रूबी, पिता मदनपाल सैनी की तलाश में पुलिस के अलग-अलग टीम में दबिश दे रही थी। बृहस्पतिवार की रात मदनपाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

किशोरी की मां ने पुलिस को दिया पत्र
किशोरी की मां ने बहादराबाद पुलिस को एक और प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें बताया कि वह अनुसूचित जाति से आते हैं और प्रकरण में आरोपियों पर दर्ज हुए मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट की धाराओं का जिक्र नहीं है। मुकदमे में इन धाराओं को जोड़ा जाए। उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए। साथ ही जल्द से जल्द सभी आरोपियों को जेल भेजा जाए










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top