Featured

Big breaking :-शासन ने तहसीलदारों को बनाया डिप्टी कलेक्टर।।

शासन ने तहसीलदारों को बनाया डिप्टी कलेक्टर।।

शासन से बड़ी खबर आ रही है यहां लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे चार तहसीलदारों को पदोन्नति करते हुए उन्हें डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है इसके आदेश शासन ने जारी कर दिए है।

 

लंबे समय से प्रमोशन की राह देख रहे चार तहसीलदारों के शासन ने प्रमोशन कर दिए है। जिस सम्बंध में आदेश भी जारी कर दिया है और इन चार तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। जिन चार तहसीलदारों को पदोन्नति किया गया है।

 

 

उनमें संजय कुमार, नीतू डागर, खुशबू आर्य, और रेखा का नाम शामिल है। वर्तमान में संजय कुमार कालाढूंगी तहसील के तहसीलदार पद पर नियुक्त हैं। वहीं नीतू डागर उधम सिंह नगर जिले में तैनात है। बाकी अन्य दो अधिकारी भी विभिन जनपदों में सेवाएं दे रहे हैं। इन तहसीलदारों को लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार था, जबकि इससे पूर्व के 14 तहसीलदारों को काफी समय पहले प्रमोशन दे दिया गया था, जो डिप्टी कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं,और अब ये चार अधिकारी डिप्टी कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top