Featured

Big breaking :-1 जुलाई को होंगे ये नए क़ानून लागू, दून पुलिस ने चलाया अभियान

 

*दिनांक: 01 जुलाई 2024 से संपूर्ण देश में लागू होने वाले नए कानूनों के सम्बन्ध में दून पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जागरूकता अभियान।*

*अभियान के दौरान आमजन को नए कानूनों के संबंध में दी जानकारी*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिनांक: 01-07-2024 से संपूर्ण देश में लागू हो रहे तीन नए कानूनों:-
(1) भारतीय न्याय संहिता 2023
(2) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023
(3) भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023
के क्रियान्वयन के संबंध में आमजन को जागरुक किए जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश निर्गत किये गय है। जिसके अनुपालन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाये गये अभियान का विवरण निम्नवत् है।

 

 

*01: बसन्त विहार:-* थाना बसन्त विहार क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा जन सहभागिता के प्रमुख स्थानों, विभिन्न चौराहों, शिक्षण संस्थानों पर पोस्टर बैनर के माध्यम से तथा आम जनमानस के साथ गोष्ठी कर जन सामान्य को जागरूक किया गया।

*02: थाना राजपुर:-* थाना राजपुर पुलिस व आरटीसी पुलिस लाइन देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से थाना राजपूर क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद आश्रम में विभिन्न स्कूल/ कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ गोष्ठी का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को तथा आम जनमानस को नये कानूनों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

*03: कोतवाली नगर:-* कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा गांधी पार्क, जन सहभागिता के विभिन्न प्रमुख स्थानों, चौराहों, शिक्षण संस्थानों के आस-पास आम जनमानस के साथ गोष्ठी कर जन सामान्य को नये कानूनों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

*04: थाना त्यूणी:-* थाना त्यूणी क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा जन सहभागिता के विभिन्न प्रमुख स्थानों, चौराहों, शिक्षण संस्थानों के आस-पास आम जनमानस के साथ गोष्ठी कर जन सामान्य को नये कानूनों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top