Featured

Big breaking :-UGC : उत्तराखंड के 6 और उत्तर प्रदेश के 10 विश्वविद्यालय डिफॉल्टर लिस्ट में, देखें पूरी लिस्ट

UGC : उत्तराखंड के 6 और उत्तर प्रदेश के 10 विश्वविद्यालय डिफॉल्टर लिस्ट में, देखें पूरी लिस्ट

लोकपाल नियुक्त न करने पर उत्तराखंड की चार सरकारी और दो निजी यूनिवर्सिटी को यूजीसी ने डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। यूजीसी की ओर से देश के 157 विवि की सूची जारी कर इन्हें डिफॉल्टर बताया गया है।

 

 

लोकपाल नियुक्त न करने पर उत्तराखंड की चार सरकारी और दो निजी यूनिवर्सिटी को यूजीसी ने डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। विगत 19 जून को यूजीसी सचिव प्रो. मनीष आर जोशी की ओर से देश के 157 विवि की सूची जारी कर इन्हें डिफॉल्टर बताया गया। यूजीसी ने इसी साल 17 जनवरी को एक आदेश जारी करते हुए सभी विश्वविद्यालयों को लोकपाल नियुक्त करने को निर्देशित किया था। एक जून तक यूसीजी को अपडेट करने के लिए भी कहा गया था। ऐसा न करने पर यह कार्रवाई की गई।

 

 

पूर्व में लोकपाल के नामित करने की प्रक्रिया में राजभवन स्तर से भी अनुमति लेनी होती थी, वह प्रक्रिया गतिमान थी। बीच में यूजीसी ने विवि को ही अधिकार दे दिया। मगर, सूचना समय से नहीं मिल सकी। अब जैसे ही जानकारी मिली, लोकपाल नियुक्त कर दिए हैं। – प्रो. डॉ. आशीष उनियाल, कुलसचिव-एचएनबी मेडिकल विवि

इसलिए लोकपाल जरूरी

देशभर की यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों की शिकायतों के निस्तारण के लिए शिकायत निवारण विनियम-2023 के तहत लोकपाल की नियुक्ति अनिवार्य है। फीस, सर्टिफिकेट, उत्पीड़न के साथ साथ परीक्षा में गड़बड़ी, प्रवेश से जुड़ी गड़बड़ी, छात्रवृत्ति, एडमिशन की गड़बड़ी समेत तमाम शिकायतों का निस्तारण 15 दिन के भीतर करना होता है।

अगला लेख

इन विश्वविद्यालयों पर सख्ती

उत्तराखंड की एचएनबी मेडिकल विवि, उत्तराखंड आयुर्वेद विवि देहरादून, जीबी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी पंतनगर, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फोरेस्ट्री, क्वांटम यूनिवर्सिटी मंडावर रुड़की, हरिद्वार यूनवर्सिटी रुड़की।

 

यूजीसी की सख्ती पर मेडिकल विवि ने नियुक्त किए लोकपाल

एचएनबी मेडिकल विवि ने यूजीसी की सख्ती के बाद लोकपाल की नियुक्ति कर दी। दून मेडिकल कॉलेज के पूर्व एवं सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य प्रो. प्रदीप भारती गुप्ता को तीन वर्ष के लिए लोकपाल बनाया गया है। कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने नियुक्ति आदेश जारी किया है। एचएनबी मेडिकल विवि ने छात्र शिकायत निवारण समिति का भी गठन किया है, जिसमें दून मेडिकल कॉलेज की डॉ चित्रा जोशी को अध्यक्ष, डॉ. दौलत सिंह, डॉ. शेखर पाल, डॉ. एएन सिन्हा, नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य मनीषा ध्यानी, मेडिकल छात्र केशर जाजोदिया को सदस्य बनाया गया है। कुलसचिव प्रो. आशीष उनियाल ने कमेटी गठन का आदेश जारी किया










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top