Featured

Big breaking :-भूमि धोखाधड़ी में लिप्त 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, गलत खसरा नंबर की रजिस्ट्री कराकर 40 लाख रुपये की करी थी धोखाधड़ी

 

*भूमि धोखाधड़ी में लिप्त 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों द्वारा गलत खसरा नंबर की रजिस्ट्री कराकर 40 लाख रुपये की करी थी धोखाधड़ी*

*घटना के मुख्य अभियुक्त को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार कर भेजा गया था सलाखों के पीछे।*

*थाना राजपुर*

वादी श्री विशाल कौशिक निवासी कैनाल रोड देहरादून ने तहरीर किया कि राजीव चौधरी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें किसी अन्य की जमीन दिखाकर उक्त जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर उनसे 40 लाख रुपये ऐंठ लिए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्तगणो के विरूद्ध धारा 406/420 भादवी में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा: 467 /468/ 471 /120 बी भादवि की बढोतरी की गई।

 

 

 

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियोग के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये। निर्गत निर्देशों के गठित टीम द्वारा घटना के मुख्य अभियुक्त राजीव चौधरी पुत्र प्रकाश सिंह निवासी शास्त्री नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को दिनांक 11/6/24 को थाना राजपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त के अन्य साथियो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 26/06/24 की रात्रि को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त के 02 अन्य सहयोगियों विनय राणा व नम्रता देवी को पेसिफिक गोल्फ स्टेट थाना राजपुर से अंतर्गत धारा 420/ 467/ 468 /471 /323 /506 /120 बी आईपीसी में गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- विनय राणा पुत्र राम सिंह राणा निवासी फ्लैट नंबर 504 ब् 1 पेसिफिक गोल्फ स्टेट थाना राजपुर देहरादून उम्र 36 वर्ष देहरादून ।
2- नम्रता देवी पत्नी चंदन निवासी फ्लैट नंबर 504 पेसिफिक गोल्फ स्टेट थाना राजपुर देहरादून उम्र 42 वर्ष।

*पुलिस टीम :-*

(1) उ0नि0 विकेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी जाखन
(2) कांस्टेबल सुरेंद्र
(3) महिला कांस्टेबल संध्या
(4) हेड कांस्टेबल किरण एसओजी










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top