Featured

Big breaking :-हरिद्वार में बच्ची से रेप के बाद हत्या मामले में पुलिस का ऐक्शन, पूर्व भाजपा नेता समेत 6 गिरफ्तार

हरिद्वार में बच्ची से रेप के बाद हत्या मामले में पुलिस का ऐक्शन, पूर्व भाजपा नेता समेत 6 गिरफ्तार

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

हरिद्वार में 13 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए तबाया कि इस मामलें गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बालिग हैं। सभी आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पूर्व भाजपा नेता का नाम भी शामिल है।

 

बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या मामले में पुलिस ने भाजपा नेता अमित सैनी और उसके सहयोगी आदित्य राज को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 20 वर्षीय नितिन और निखिला पंचाल, अमित सैनी की मां शशि देवी, तुषार उर्फ काला, मौसम को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी हरिद्वार के रहने वाले हैं।

 

 

 

 

 

इस जघन्य मामले में भाजपा नेता अमित सैनी का नाम आने के बाद भाजपा ने ऐक्शन लेते हुए पार्टी से निकाल दिया है। अब भाजपा के पूर्व नेता समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इसमें 120-बी, 302 (हत्या), 363 (अपहरण), 366, 376-ए के साथ ही कई गंभीर धाराएं लगी हैं।

 

 

 

 

इस मामले में भाजपा नेता की संलिप्तता के सबूत पुलिस को नहीं मिले हैं। हालांकि, पुलिस ने अपराध को छिपाने और साजिश रचने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक प्रमोद डोभाल ने बताया कि इस मामले में अमित सैनी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनका कहना है कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आदित्य राज सैनी पर भी अपराध छिपाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top