Featured

Big breaking :-काशीपुर में इस होटल में हो रहा था गलत काम, पुलिस ने मारा छापा, कर डाली बड़ी कार्यवाई

देह व्यापार की शिकायत पर पुलिस ने होटल में मारा छापा

काशीपुर में रुद्रपुर से आई एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट की टीम ने मुखबिर के द्वारा देह व्यापार की सूचना पर अचानक एक होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने आधा दर्जन के करीब दर्जन भर के करीब युवक युवतियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान टीम ने होटल से एक युवक और एक युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। वहीं पुलिस को मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं।

 

 

– रुद्रपुर से ऊधम सिंह नगर जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) प्रभारी जीतो काम्बोज के नेतृत्व में टीम ने काशीपुर के आवास विकास मोड़ पर स्थित इंडियन होटल (पूर्व में मधुवन होटल) में देह व्यापार की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर मुखबिर की सूचना पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) प्रभारी जीतो काम्बोज ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुखबिर से होटल में देह व्यापार की मिली सूचना पर उनके द्वारा एएचटीयू यूनिट की टीम और काशीपुर कोतवाली क्षेत्र की टांडा उज्जैन पुलिस चौकी की टीम के साथ संयुक्त रूप से इंडियन होटल में छापेमारी की गई।

 

 

छापेमारी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में होटल में मौजूद एक युवक और युवती को पुलिस ने मौके से पकड़ा। वहीं पुलिस को मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं और ग्राहकों से मिले पैसे भी बरामद हुए। इस दौरान होटल के संचालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला को रेस्क्यू कर पुरुष को गिरफ्तार किया है। वहीं होटल के मैनेजर और संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top