Featured

Big breaking:-लाल और नीली बत्ती लगी यूपी के डिप्टी एसपी का गाड़ी का पुलिस ने किया चालान, पद का खूब रौब दिखाने पर भी नहीं बनी बात

लाल और नीली बत्ती लगी यूपी के डिप्टी एसपी का गाड़ी का पुलिस ने किया चालान, पद का खूब रौब दिखाने पर भी नहीं बनी बात

 

गोपेश्वर। चमोली पुलिस ने अनाधिकृत रूप से गाड़ी में लाल व नीली बत्ती लगाने और शीशे पर काली फिल्म लगाने पर एक डिप्टी एसपी के ड्राइवर का 1000 रुपये का चालान कर दिया। डिप्टी एसपी ने अपने पद का खूब रौब दिखाया, लेकिन यहां उनकी एक नहीं चली।

 

 

 

 

मामला गोपेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। जीरो बैंड के पास गोपेश्वर थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक प्राइवेट कार तेज रफ्तार से आती दिखी। पुलिस ने कार को रोका। कार में लाल और नीली बत्ती लगी हुई थी। नंबर प्लेट भी अस्थायी थी, साथ ही शीशे पर काली फिल्म भी लगी हुई थी।

 

 

 

पुलिस ने कार चालक से लाल और नीली बत्ती को लेकर दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा पाए। तभी कार से एक व्यक्ति उतरा और खुद को उत्तर प्रदेश का डिप्टी एसपी बताते हुए रौब दिखाने लगा। वह पुलिस के उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे, लेकिन थानाध्यक्ष ने उनके वाहन का चालान कर दिया।

 

 

 

थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि प्राइवेट वाहन में बैठे व्यक्ति ने खुद को यूपी का डिप्टी एसपी बताते हुए बदसलूकी की। वाहन में नंबर प्लेट अस्थायी थी, नीली और लाल बत्ती लगाने के दस्तावेज भी नहीं थे, जिसके आधार पर वाहन के ड्राइवर का चालान किया गया, चालक को काली फिल्म और लाल-नीली बत्ती हटाने की हिदायत दी।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top