Featured

Big breaking :-स्वास्थ्य विभाग में जल्द होगा बड़ा फेरबदल, शासन स्तर पर तैयार की जा रही चिकित्साधिकारियों की सूची

स्वास्थ्य विभाग में जल्द होगा बड़ा फेरबदल, शासन स्तर पर तैयार की जा रही चिकित्साधिकारियों की सूची

बागेश्वर, उत्तरकाशी और नैनीताल जिले में स्थायी सीएमओ तैनात होंगे। शासन स्तर पर चिकित्साधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही बड़ा फेरबदल होगा। कई जिलों में मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) बदले जा सकते हैं। जबकि बागेश्वर, उत्तरकाशी, नैनीताल जिले में स्थायी सीएमओ की तैनाती की जाएगी। शासन स्तर पर चिकित्साधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। स्वास्थ्य महानिदेशालय में लंबे समय में तैनात अधिकारियों को भी जिलों में भेजा जा सकता है

30 जून को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह सेवानिवृत्त हो रहीं हैं। इसके बाद निदेशक डॉ. तारा आर्य महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगी। वर्तमान में उनके पास स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं मंडल का कार्यभार है। जुलाई महीने में स्वास्थ्य विभाग में निदेशालय और जिला स्तर पर फेरबदल के लिए कवायद चल रही है।

बागेश्वर, उत्तरकाशी और नैनीताल जिले में वर्तमान में प्रभारी सीएमओ हैं। जबकि 30 जून को सीएमओ चमोली भी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इन जिलों में स्थायी सीएमओ तैनात करेगी। साथ ही अन्य जिलों में तैनात सीएमओ इधर से उधर किए जाएंगे।

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार का कहना है कि 30 जून को कई अधिकारी सेवानिवृत्त होने से पद खाली हो रहे हैं। इन पदों पर अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। फेरबदल के लिए विचार किया जा रहा है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top