Featured

Big breaking :-हरिद्वार में यहाँ खून से लथपथ मिला ग्राम प्रधान की पत्नी का शव जानिए क्या हैं मामला

खून से लथपथ मिला ग्राम प्रधान की पत्नी का शव

प्रधान की पत्नी का शव मिलने के बाद क्षेत्र में फैली सनसनी, मौके पर जुटी ग्रामीणों की भारी भीड़,

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के जंगल मे मौजूदा ग्राम प्रधान की पत्नी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे ओर शव का पंचनामा भर कर शव को पीएम के लिये अस्पताल भिजवाया। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलोर कोतवाली के कुरड़ी गांव के मौजूदा ग्राम प्रधान मांगेराम की पत्नी श्रीमति मिश्रादेवी का शव गांव के पास एक खेत मे खून से सना हुआ मिला।

सूचना मिलते ही मंगलोर कोतवाली प्रभारी अमरचंद मय फोर्स के साथ घटना स्थल पहुचे ओर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जिसके बाद एसपी देहात स्वप्रन किशोर सिंह व सीओ मंगलोर विवेक कुमार भी मौके पर पहुंचे ओर घटना की जानकारी ली।

वर्तमान प्रधान की पत्नी का शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने प्रधान की पत्नी के शव का पंचनामा भर कर शव को पीएम के लिये सिविल अस्पताल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि महिला के शव के पास जंगली जानवरों के पैरों के निशान दिखाई दे रहे है पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है।

सीओ मंगलौर विवेक कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टिया प्रतीत हो रहा है कि किसी जंगली जानवर के हमले से मौत होने की बात सामने आ रही है घटना के बारे में वन विभाग के अधिकारियो को भी सूचना दे दी गई है साथ ही ग्रामीणों को भी सचेत रहने को कहा गया है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिये अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top