Featured

Big breaking :-पश्चिमी यूपी एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया, यूपी से लेकर उत्तराखंड तक मचा हड़कंप

 

पश्चिमी यूपी एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले लोगों से शादी करके उन्हें लूटने वाली उत्तराखंड की एक दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

पश्चिमी यूपी से एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर जिले के तितावी पुलिस ने जिस लुटेरी दुल्हन व उसके साथियों को गिरफ्तार कर डेढ़ माह पूर्व जेल भेजा था वह लुटेरी दुल्हन एचआईवी संक्रमित निकली। लुटेरी दुल्हन के एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी से उसके सम्पर्क में आने वाले यूपी और उत्तराखंड के कई लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

 

पुलिस अब उनकी लोगों को खोज रही है, जो-जो लोग महिला की ठगी का शिकार हुए और उसके साथ सुहागरात मनाई है। वहीं महिला से संपर्क में आए सभी लोग अपने टेस्ट करा रहे हैं। पुलिस की जानकारी के अनुसार लुटेरी दुल्हन अपने साथियों के साथ मिलकर अभी तक पांच लोगों से शादी कर उन्हें अपना शिकार बना चुकी है।

 

उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले की रहने वाली एक लुटेरी दुल्हन को तितावी पुलिस ने 6 मई को उसकी मां व पांच अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। यह पूरा गैंग बिचौलियों के माध्यम से शादी कराता था। उसके बाद रात में परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में रखा जेवर व नकदी लेकर पूरा गैंग फरार हो जाता था।

 

 

थाना क्षेत्र के गांव खेडीदुधाहेरी में एक व्यक्ति से शादी के दो दिन बाद भी वह घर का सामान समेटकर फरार हो गयी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जब उसे जेल भेजा गया तो उसने जेल प्रशासन के सामने अपने एचआईवी संक्रमित. होने का खुलासा किया। इसके बाद जेल प्रशासन ने एआरटी पोर्टल पर जांच कराई तो उसकी बात सही निकली। उसके बाद उसका जिला अस्पताल में स्थित एआरटी सेंटर पर उपचार कराया जा रहा है।

पांच लोगों से कर चुकी शादी, जांच में तीन मिल चुके हैं संक्रमित

पुलिस सूत्रों की मानें तो लुटेरी दुल्हन ने तितावी पुलिस के सामने कबूल किया था कि वह अपने गैंग के साथ पांच लोगों से शादी कर चुकी है। इसके अलावा उसके सम्पर्क में जाने अनजाने में कुछ अन्य लोग भी आए थे। एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही लोगों ने अपने टेस्ट कराए हैं। जिसके बाद तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। मामले को लेकर यूपी व उत्तराखंड के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लुटेरी दुल्हन की एक बहन भी एचआईवी संक्रमित बताई जा रही है जिसकी मौत हो चुकी है।

 

मुजफ्फरनगर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा का कहना त कि जेल में बंद लुटेरी दुल्हन ने जेल प्रशासन को अपने एचआईवी संक्रमित होनी की जानकारी दी थी। उसके बाद एआरटी पोर्टल पर जांच कराई गयी तो उसकी बात सही निकली। उसका उपचार जिला अस्पताल के एचआईवी सेंटर पर कराया जा रहा है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top