Featured

Big breaking :-यहाँ पुलिस ने किया फर्जी पुलिस वाले को गिरफ्तार।

 

हरिद्वार- लक्सर और रुड़की जीआरपी थाने की संयुक्त टीम ने एक फर्जी पुलिस वाले को गिरफ्तार किया है।

 

 

आरोपी युवक उत्तराखंड पुलिस की फर्जी वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गालिब कर उन्हे लूटने का काम करता है। पुलिस ने इसके कब्जे से तीन चोरी के मोबाइल, पुलिस की फर्जी वर्दी, बैच और नेम प्लेट भी बरामद किए हैं। पड़ताल में सामने आया कि युवक पर कई मुकदमें भी दर्ज हैं। एसपी जीआरपी सरिता डोबाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया

 

 

 

।उन्होंने बताया कि जीआरपी पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि एक पुलिसवाला लोगों पर रौब गालिब कर उन्हे लूटने का काम कर रहा है। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम का गठन किया गया। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को चिन्हित किया गया और सफलता हासिल करते हुए आरोपी युवक को पुलिस की फर्जी वर्दी में ही रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

गिरफ्तारी के वक्त भी आरोपी संजय नाम की नेम लगाकर यात्रियों पर रौब गालिब कर रहा था। सख्ती से पूछताछ में सामने आया कि युवक का नाम जरीफ है जो देहरादून का रहने वाला है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top