Featured

Big breaking :-पहले चरण की उड़ान पूरी, लौटे सात कंपनियों के हेलिकॉप्टर, रिकाॅर्ड 10027 शटल

Kedarnath Heli Servicce: पहले चरण की उड़ान पूरी, लौटे सात कंपनियों के हेलिकॉप्टर, रिकाॅर्ड 10027 शटल

 

यात्रा के पहले चरण में 10 मई को कपाटोद्घाटन से लेकर 20 जून तक 42 दिन में इन हेलिकॉप्टर से कुल 56,110 यात्री धाम पहुंचे। जबकि 56624 यात्री दर्शन कर वापस लौटे।

 

 

 

इस दौरान हेलिकॉप्टर ने 10,027 शटल कीं, जो बीते वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है।केदारनाथ यात्रा से सात हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर वापस लौट गए हैं। शनिवार से रोटेशन में तीन हेली कंपनियाें के हेलिकॉप्टर केदारघाटी के अलग-अलग हेलिपैड से धाम में लिए उड़ान भरेंगे। वहीं, आगामी 10 जुलाई से मानसून सीजन में दो कंपनी अपनी सेवाएं देती रहेंगी

 

 

 

।10 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष आठ हेली कंपनियों के नौ हेलिकाॅप्टर ने गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी के अलग-अलग हेलिपैड से अपनी सेवाएं शुरू की थीं। यात्रा के पहले चरण में 10 मई को कपाटोद्घाटन से लेकर 20 जून तक 42 दिन में इन हेलिकॉप्टर से कुल 56,110 यात्री धाम पहुंचे। जबकि 56624 यात्री दर्शन कर वापस लौटे। इस दौरान हेलिकॉप्टर ने 10,027 शटल कीं, जो बीते वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है।

 

 

शनिवार को यात्रा से सात हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर केदारनाथ यात्रा से वापस लौट गए हैं, जिसमें ट्रांस भारत, आर्यन, पवनहंस, थुंबी, हिमालन, एरो और क्रिस्टल एविऐशन के हेलिकॉप्टर शामिल हैं। वहीं, शुक्रवार को ग्लोबल वेक्ट्रा कंपनी के हेलिकॉप्टर धाम के लिए अपनी नियमित उड़ान भरता रहा ज बकि शनिवार को हिमालयन एविएशन का हेलिकॉप्टर पुन: वापस लौटेगा और आगामी 10 जुलाई तक ग्लोबल वेक्टा कंपनी के साथ रोटेशन में अपनी हेलिकॉप्टर का सेवा का संचालन करता रहेगा।

 

 

इसके बाद, आगामी 10 जुलाई से पूरे मानसून सीजन में ट्रांस भारत और हिमालयन हेली कंपनी के हेलिकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान भरते रहेंगे। आपदा के बाद यह पहला मौका है, जब हेली कंपनियों ने मानसून सीजन को देखते हुए अपनी पहले चरण की सेवा को 20 जून तक ही संचालित किया है। बीते वर्षों तक 25 जून से 2 से 3 जुलाई तक हेलिकॉप्टर उड़ान भरते थे।

 

कंपनीवार नौ हेलिकॉप्टर ने 42 दिन में की गई शटल

हेली कंपनी कुल शटल

आर्यन 974

ट्रांस भारत 1144

पवन हंस 948

थुंबी एविएशन 1117

ग्लोबल वेक्ट्रा 1023

ट्रांस भारत 1128

हिमालयन हेली 1254

क्रिस्टल 1106

एरो 1333

केदारनाथ यात्रा में हेली कंपनियों ने पहले चरण की सेवाएं पूरी कर दी हैं। सात हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर वापस लौट गए हैं। शनिवार से दो हेली कंपनियां रोटेशन में अपनी सेवाएं देंगी। वहीं, आगामी मानसून सीजन में 10 जुलाई से दो ट्रांस भारत और हिमालयन हेली कंपनी केदारनाथ यात्रा में अपनी सेवा देती रहेगी। – राहुल चौबे, केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी रुद्रप्रयाग










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top