Featured

Big breaking :-मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट: मुख्यालय पर मौजूद रहेंगे अफसर, 24 घंटे खुले रहेंगे मोबाइल

 

 

मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट: मुख्यालय पर मौजूद रहेंगे अफसर, 24 घंटे खुले रहेंगे मोबाइल

नैनीताल। मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में 24 जून से 26 जून एवं 29 जून तक आरेन्ज एलर्ट को देखते हुये अपर जिला मजिस्ट्रेट पीआर चौहान ने वर्षा, आंधी, तूफान के कारण मार्ग बाधित होने, संवेदनशील क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं आदि से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त अधिकारी एलर्ट पर रहेंगे।

 

 

 

उन्होने कहा कि लोनिवि के समस्त खण्डों में भूस्खलन से संवेदनशील मार्गां पर उक्त अवधि में जेसीबी मशीनो एवं गैंग कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा वैकल्पिक मार्गों को यातायात हेतु सुगम रखा जाए। उन्होने कहा नगरीय क्षेत्रों में जलभराव तथा प्रमुख मार्गा पर रपटों में सुरक्षा हेतु आवश्यक मानव एवं अन्य संसाधन की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए।

 

 

 

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त जिला, परगना, विकास खण्ड एवं सम्बन्धित क्षेत्र के अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहेंगे तथा अधिकारी, कर्मचारी अपने मोबाइल 24 घंटे ऑन रखेंगे। प्रत्येक घण्टे की आपदा सम्बन्धी सूचना तहसील कन्ट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र 05946- 231178 / 231179 तथा ट्रोल फ्री नम्बर 1077 पर आवश्यक रूप से सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top