Featured

Big breaking :-धामी मंत्रिमंडल की बैठक होगी आज, लोकसभा चुनाव के बाद पहली कैबिनेट

 

धामी मंत्रिमंडल की बैठक होगी आज, लोकसभा चुनाव के बाद पहली कैबिनेट

शनिवार को धामी मंत्रिमंडल की बैठक होगी। लोकसभा चुनाव के बाद धामी मंत्रिमंडल की यह पहली बैठक है।

लोकसभा चुनाव के बाद आज शनिवार को धामी मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी। दोपहर एक बजे से कैबिनेट बैठक शुरू होगी।

बता दें इससे पहले कल हुई बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में संदिग्ध बाहरी लोगों की पहचान के लिए सघन सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा, बाहरी राज्यों के लोगों के बारे में यह जान लें कि उनका प्रदेश में भूमि खरीदने का उद्देश्य क्या है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला तो नहीं चल रहा है।

 

सीएम ने ये निर्देश राज्य में संदिग्ध और आपराधिक किस्म के लोगों को प्रदेश में बसने से रोकने के उद्देश्य से दिए। बृहस्पतिवार को उन्होंने अपने आवास पर उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाई, जिसमें मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, सचिव गृह और कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सीएम ने उनसे सत्यापन अभियान के बारे में जानकारी ली और इसे और अधिक प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top