Featured

Big breaking :-उत्तराखंड की इस यूनिवर्सिटी में बंपर भर्ती, 30 जुलाई तक करें आवेदन

 

उत्तराखंड की इस यूनिवर्सिटी में बंपर भर्ती, 30 जुलाई तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी कीतैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है कि जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए है। यह आवेदन प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा आदि के कुल 259 पदों के लिए मांगे गए हैं। विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों के विभिन्न विषयों में प्रोफेसर, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष एवं सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा के पदों पर आवेदन मांगे गये हैं।

प्रत्येक पद के लिए सभी दस्तावेजों के साथ अलग- अलग आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) उम्मीदवारों के लिए, रु. 1500/-, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों के लिए 1000/-, अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवार के लिए 750/- निर्धारित किया गया है।

एक बार भुगतान किया गया आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। निर्धारित प्रारूप पर नहीं या अपूर्ण या नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सेवारत उम्मीदवारों को अपना आवेदन उचित माध्यम से भेजना अनिवार्य है; आवेदन 30.07.2024 तक ही स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन पत्र, फीस से संबंधित पूरी जानकारी और शैक्षणिक योग्यताएँ आदि की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gbpuat.ac.in पर अपलोड कर दी गयी है। उक्त वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top