Featured

Big breaking :-पत्नी की मौत का गम नहीं हुआ बर्दाश्त, असम के होम सेक्रेटरी ने गोली मारकर ली खुद की जान

असम :-गृह सचिव शिलादित्य चेतिया ने मंगलवार को लंबी बीमारी के चलते अपनी पत्नी के निधन के बाद गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 2009 बैच के IPS अधिकारी चेतिया ने आईसीयू के अंदर अपनी सरकारी रिवॉल्वर से उन्होंने खुद को गोली मार ली, जहां उनकी पत्नी की मौत हो गई थी.

 

 

 

राज्य के गृह सचिव के रूप में तैनाती से पहले चेतिया तिनसुकिया और सोनितपुर जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और असम पुलिस की चौथी बटालियन के कमांडेंट के रूप में काम कर चुके थे. चेतिया की पत्नी ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और पिछले कुछ महीनों से अस्पताल में भर्ती थीं.

 

 

 

असम पुलिस के कमिश्नर ने कहा, ‘शिलादित्य चेतिया असम सरकार में होम सेक्रेटरी के पद पर थे. उनकी पत्नी लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं. जैसे ही डॉक्टर ने उनकी पत्नी को मृत घोषित किया उसके कुछ ही पलों के बाद उन्होंने जान दे दी. असम पुलिस परिवार इससे बेहद दुखी है.’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, शीर्ष अधिकारी की मौत गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में हुई. माना जा रहा है कि चेतिया ने खुद को गोली मार ली. असम ट्रिब्यून के मुताबिक, चेतिया पिछले 4 महीनों से छुट्टी पर चल रहे थे और अपनी पत्नी का इलाज करा रहे थे.










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top