Featured

Big breaking :-यहां पलक झपकते ही तीन कार हुई जलकर राख VIDEO

हल्द्वानी में आज सुबह के समय गाड़ी के शोरूम के ठीक बगल में ग्राउंड के अंदर खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। देखते-देखते अपने विकराल रूप धारण कर लिया और ग्राउंड में खड़ी तीन गाडियां आग के हवाले हो गई। मौके पर सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। जिसने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि कार का शोरूम गोरापड़ाव के पास है

 

 

। इसके ठीक बगल में शोरूम का ग्राउंड है। जहां पर कई पुरानी गाड़ियां खड़ी होती हैं। जिनमें तीन खड़ी गाड़ियों में आग लग गई और पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। वहीं आसपास अफरा तफरी का माहौल भी हो गया था। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। गाड़ियों में आग किन कारणो से लगी है, यह जांच का विषय है। लेकिन भीषण गर्मी के बीच इन दिनों आग घटनाएं काफी बढ़ गई है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top