Featured

Big breaking :DGP उत्तराखंड ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, जानिए क्या बात हुई

आज दिनांक 17–6–2024 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार माननीय श्री अमित शाह जी से दिल्ली में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, श्री अभिनव कुमार द्वारा शिष्टाचार भेंट की गई। माननीय गृह मंत्री जी ने उत्तराखंड में लोक सभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर पुलिस महनिदेशक महोदय को बधाई दी।

 

 

 

पुलिस महानिदेशक ने गृह मंत्रालय द्वारा चुनाव हेतु हर संभव सहायता उपलब्ध कराए जाने पर गृह मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

इस दौरान गृह मंत्री जी द्वारा राज्य में बढ़ती हुई वनाग्नि की घटनाओं को रोकने हेतु राज्य पुलिस द्वारा और सक्रिय भूमिका निभाए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए डीजीपी को त्वरित कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में गृह मंत्री का पद संभालने के बाद कश्मीर में धारा 370 हटाए जानें के केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय को क्रियान्वित करने वाली उच्च स्तरीय टीम में डीजीपी अभिनव कुमार ने आईजी बीएसएफ कश्मीर के रूप में सक्रिय योगदान दिया था।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top