Featured

Big breaking :-मणिपुर हिंसा पर अमित शाह की हाईलेवल मीटिंग, जल्द हो सकता है बड़ा एक्शन

मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA के दोबारा सत्ता में आने के बाद केंद्र सरकार की यह पहली उच्च स्तरीय बैठक है।

 

 

बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल

इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो प्रमुख तपन डेका, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, सेना प्रमुख (पदनाम) लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, थ्री कोर के जीओसी एचएस साही, मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह, मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी, मणिपुर के डीजीपी राजीव सिंह और असम राइफल्स के डीजी प्रदीप चंद्रन नायर शामिल हुए।

 

 

 

पिछले साल 3 मई से हो रही हिंसा

पिछले साल 3 मई से मणिपुर में दो समुदायों कुकी और मैतेई के बीच संघर्ष चल रहा है, जिसमें अब तक कम से कम 225 लोगों की जान जा चुकी है और लगभग 50,000 लोग बेघर हो गए हैं। बेघर लोग अभी भी राहत केंद्रों में शरण लेने पर मजबूर हो रहे है।

पूर्वोत्तर राज्यों में अब भी नहीं थम रही हिंसा

पूर्वोत्तर राज्य में पिछले कुछ हफ्तों के बीच कई ताजा हिंसा देखने को मिली है। पिछले सप्ताह सशस्त्र उग्रवादियों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के अग्रिम सुरक्षा दल के काफिले पर कांगपोकपी जिले में घात लगाकर हमला किया था, जिसमें एक नागरिक चालक और एक सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए थे

 

 

शाह ने किया था मणिपुर का दौरा

इससे पहले, शाह ने पिछले महीने मणिपुर का दौरा किया था और शांति स्थापित करने के लिए मेतेई और कुकी दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ नौ शांति बैठकें की थीं, हालांकि हिंसा में कोई कमी नहीं आई है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top