Featured

Big breaking :- वन मंत्री सुबोध उनियाल ने अब इस मामले की जांच के दिए आदेश

नरेंद्रनगर वन प्रभाग के अंतर्गत नीरगढ़ वाटरफॉल योजना के निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण संज्ञान में आने पर निस्पक्ष जांच हेतु अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं

 

 

 

। जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो पाएगा।
बता दें कि वनों की सुरक्षा एवं प्रबंधन योजना के अंतर्गत पारिस्थितिकीय पर्यटन विकास हेतु बीते वर्श राज्य वित्त सेक्टर के माध्यम से नरेंद्रनगर वन प्रभाग क्षेत्रान्तर्गत नीरगढ़ वाटरफॉल के निर्माण हेतु एक करोड़ रूप्ए की धनराषि स्वीकृत की गई थी।

 

 

 

जिसका कार्य कम होने व गुणवत्ता में कमी होने की शिकायतें कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को प्राप्त हुई। साथ ही कार्य ना होने पर कार्यदाई संस्था को अग्रिम भुगतान किया गया है। जिस पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए उक्त संबंध में जांच बैठा दी है।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि नरेंद्रनगर वन प्रभाग के अंतर्गत प्राविधानित नीरगढ़ वाटरफॉल के निर्माण में अनियमितता की शिकायतें प्राप्त होने पर जांच की आवष्यकता के मद्देनजर वन संरक्षक गढ़वाल वृत्त आकाष वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, साथ ही निश्पक्ष व समयबद्ध तरीके से जांच करने हेतु निर्देष दिए गए हैं।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top