Featured

Big breaking :-मां का हालचाल जानने एम्स पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, तो इन घायलों का भी जाना हाल चाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) रविवार को एम्स (Aiims Rishikesh) पहुंचे। उन्होंने यहां अस्पताल में भर्ती अपनी माताजी सावित्री देवी का हालचाल जाना। सीएम योगी ने रुद्रप्रयाग हादसे के घायलों के उपचार की जानकारी भी ली।

 

रविवार दोपहर में सीएम योगी आदित्यनाथ के एम्स पहुंचने पर कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने उनकी अगुवाई की। इसके बाद सीएम योगी ने अपनी माता सावित्री देवी का हालचाल जाना। साथ ही एम्स प्रशासन से उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली।

 

 

 

बता दें कि पिछले कुछ समय से एम्स ऋषिकेश में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी का उपचार चल रहा है। जिसके लिए उन्हें समय-समय पर अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए आना पड़ता है। जिसके लिए वह पिछले कुछ दिनों से यहां अस्पताल में भर्ती हैं।वहीं, सीएम योगी ने एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती रुद्रप्रयाग हादसे के घायलों का हालचाल भी जाना। साथ ही अस्पताल प्रशासन को उन्हें बेहतर उपचार देने को कहा।

 

 

 

मौके पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, निवर्तमान मेयर अनीता ममगाईं, एम्स उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर, कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डा. भारत भूषण, पीआरओ संदीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top