Featured

Big breaking :-17 साल के लड़के की हत्या, नाबालिग ने गले में चाकू से किया वार; फिर भागकर नदी में लगा दी छलांग

17 साल के लड़के की हत्या, नाबालिग ने गले में चाकू से किया वार; फिर भागकर नदी में लगा दी छलांग

धारचूला में चाकू से गले में वार कर 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी नाबालिग नेपाल भागने की फिराक में काली नदी में कूदा गया।

 

 

 

इसके बाद से आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। धारचूला में चाकू से गले में वार कर 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी नाबालिग नेपाल भागने की फिराक में काली नदी में कूदा गया। इसके बाद से आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस काली नदी किनारे सर्च अभियान चला रही हैमिली जानकारी के अनुसार धारचूला के छलमा छिलासों निवासी अनुज सिस्ताल (17) पुत्र कुंदन सिस्ताल देहरादून में काम करता था। वह तीन दिन पूर्व ही धारचूला आया था और गर्ब्याल खेड़ा स्थित अपनी बुआ के घर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह लगभग 10:45 बजे आरोपी युवक घर में आया और सब्जी काटने वाले चाकू से उसके गले में वार कर दिया। घटना के समय अनुज की बुआ दुकान में गई थी। चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग अनुज को अस्पताल ले गए। जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद हत्यारोपी नाबालिग भागकर काली नदी किनारे लगभग एक किमी दूर खोतिला पहुंच गया।

 

 

 

यहां से उसने नेपाल भागने की फिराक में काली नदी में छलांग लगाई इसके बाद वह नजर नहीं आयाघटना के दो प्रत्यक्षदर्शी नाबालिगों ने बताया कि आरोपी ने नदी में छलांग लगाई लेकिन वह बाहर नहीं आया। घटना की सूचना के बाद कोतवाल कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस ने काली नदी किनारे सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। आरोपी चकमा देकर नेपाल न पहुंचे इसके लिए धारचूला पुलिस ने नेपाल पुलिस को भी मामले की जानकारी दी है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी ने अनुज को क्यों मारा पुलिस इसकी जांच कर रही है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top