Featured

Big breaking :-तिमली धर्मावला के जंगल मे बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़, इस मामले का हुआ खुलासा, एक गिरफ्तार एक घायल

तिमली धर्मावला के जंगल मे बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़

यूटिलिटी से दर्रा रेट में चेकिंग के दौरान बैरियर तोड़कर,जंगल की तरफ भागे बदमाश पुलिस द्वारा पीछा करने पर यूटिलिटी पेड़ से टकराई,

एक बदमाश को किया गिरफ्तार व दूसरा बदमाश द्वारा भागकर पुलिस पर किया गया फायर

मुठभेड़ में दूसरा बदमाश घायल, बदमाश के पैर पर लगी गोली

 

 

पुलिस चेकिंग व मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों बदमाशों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 05/06 जून की रात्रि में खुशालपुर सहसपुर में फुरकान नाम के व्यक्ति के घर पर तमंचे के बल पर लूट की घटना को दिया गया था अंजाम

 

 

 

घटना में बदमाशों द्वारा वादी व उसके परिजनों को बंधक बनाकर घर से नगदी व ज्वैलरी की करी थी लूट

आज प्रातः पुलिस को मुखबिर के माध्यम से घटना में शामिल बदमाशों के यूटिलिटी वाहन से पुनः किसी घटना को अंजाम देने के लिए वापस देहरादून आने की मिली थी सूचना

दर्रारेट बैरियर के पास चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर बदमाशों नै यूटिलिटी वाहन से बैरियर को टक्कर मार कर धर्मावाला की ओर हो गए थे फरार

पुलिस द्वारा पीछा करने पर तिमली से धर्मावाला के बीच जंगल में वाहन पेड़ से टकराकर हो गया था दुर्घटनाग्रस्त

 

 

 

यूटिलिटी चालक बदमाश रमजानी पुत्र इशराक निवासी गंदेवाड़ा सहारनपुर उत्तर प्रदेश को पुलिस द्वारा मौके से किया गया गिरफ्तार

वाहन सवार दूसरे बदमाश बबलू बादशाह पुत्र नईम निवासी किदवई नगर, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश पुलिस टीम पर फायर कर जंगल की ओर गया था भाग

पुलिस द्वारा बदमाश बबलू के साथ मुठभेड़ में बदमाश के पैर पर लगी गोली, जिसे पुलिस द्वारा उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में किया गया भर्ती

अभियुक्त के कब्जे से मौके पर एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस हुए बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछता जारी है

 

 

पूछताछ में अभियुक्त बबलू बादशाह द्वारा बताया गया कि खुशहालपुर में फुरकान के घर पर हम पांच व्यक्तियों द्वारा घरवालों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया गया था

पूछताछ के आधार पर मुकदमे को डकैती मैं तरमीम करते हुए , डकैती में शामिल अन्य बदमाशो की धरपकड़ के लिए टीम रवाना

 

पुलिस टीम द्वारा डकैती में शामिल एक अन्य अभियुक्त असलम फरीद पुत्र लतीफ निवासी कैलाशपुर सहारनपुर को किया गया गिरफ्तार










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top