Featured

Big breaking :-आज से रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी परिवर्तित मार्ग से,यात्री रहे अपडेट।

आज से रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी परिवर्तित मार्ग से,यात्री रहे अपडेट।पूर्वोत्तर रेलवे से बड़ी खबर आ रही है: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर मण्डल पर अजमेर-दौराई स्टेशनों के मध्य अण्डरपास के निर्माण के परिप्रेक्ष्य में ब्लाक लिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं परिवर्तित मार्ग के स्टेशनों पर ठहराव निम्नवत प्रदान किया जा रहा है जिसके चलते

 

 

13 जून,2023 को चलने वाली 15014/25014 काठगोदाम/रामनगर-जैसलमेर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा-अजमेर-मारवाड़-जोधपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर के रास्ते चलाई जायेगी । परिवर्तित मार्ग पर इन गाड़ियों का ठहराव फुलेरा, डेगाना, मेड़ता रोड स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा ।

 

14 जून,2023 को चलने वाली 15013/25013 जैसलमेर-काठगोदाम/रामनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग जोधपुर-मारवाड़-अजमेर-फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी केे स्थान पर परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा के रास्ते चलाई जायेगी । परिवर्तित मार्ग पर इन गाड़ियों का ठहराव मेड़ता रोड, डेगाना, फुलेरा स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा ।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top