Featured

Big breaking :-झुलसा रही गर्मी…देहरादून में 41.8 डिग्री पहुंचा पारा, 10 साल का टूटा रिकॉर्ड

झुलसा रही गर्मी…देहरादून में 41.8 डिग्री पहुंचा पारा, 10 साल का टूटा रिकॉर्डजून के दूसरे सप्ताह में चिलचिलाती गर्मी से गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। इस बीच कई बार दून का अधिकतम पारा 40 के पार रहा।

बीते कुछ दिनों से तल्ख तेवर दिखा रही गर्मी ने मंगलवार को एक बार फिर बीते दस सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दून की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने दिन में लोगों को झुलसाया तो रात में भी उमस ने परेशान किया। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सात डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 41.8 दर्ज किया गया। यह बीते दस सालों में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

 

 

जून के दूसरे सप्ताह में चिलचिलाती गर्मी से गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। इस बीच कई बार दून का अधिकतम पारा 40 के पार रहा। जिसके चलते झुलसाने वाली गर्मी दिन के साथ रात को भी बेचैन कर रही है। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, तापमान में हो रही बढ़ोतरी की वजह से मैदान में गर्म हवाएं चल रही हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो अभी फिलहाल मानसून से पहले राहत के आसार कम हैं।

रहा तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 41.8 23.8
पंतनगर 41.4 22.6
मुक्तेश्वर 29.5 17.0
नई टिहरी 31.5 19.2










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top