Featured

Big breaking :-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक यात्री बस वाहन गिरने की सूचना, 27 यात्री थे सवार

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान गंगनानी के पास एक यात्री बस वाहन गिरने की सूचना हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, वन, फायर, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी व राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल को रवाना हो गई है।

गंगनानी व हरसिल सहित अन्य जगहों से मेडिकल टीम और एंबुलेंस को भी स्थल के लिए भेजी गई है।
घटनास्थल से 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिए जाने की सूचना है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने रेस्क्यू टीमो को तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।

मौके पर रेस्क्यू टीमें पहुंच चुकी है और रेस्क्यू अभियान जारी है। गाड़ी सड़क से बाहर लगभग 15-20 मीटर नीचे गिरने की सूचना है । सवार अधिकांश लोगो को चोट लगी होने की सूचना है

 

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में
27 लोग सवार बताये जा रहें हैं।
यह बस यात्रियों को गंगोत्री से लेकर उत्तरकाशी आ रही थी । प्राप्त सूचना के अनुसार अभी तक 24 लोग रेस्क्यू किये जा चुके हैं।

 

09 लोगों को 02 एम्बुलेंस के माध्यम CHC भटवाड़ी में लाया जा रहा हैं।

 

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल सहित सभी नजदीकी अस्पतालों पर घायल यात्रियों के उपचार हेतु सभी आवश्यक इन्तजाम और डॉक्टरों व स्टाफ को तैयार रखने की हिदायत देते हुए कहा है की जरूरत पड़ने पर मौके के लिए और एम्बुलेंस व मेडीकल टीमों को भेजा जाय। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया है कि अभी तक 26 लोगो को दुर्घटनास्थल से निकाल लिया गया है।

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top