Featured

Big breaking :-रुड़की नगर निगम और बाजपुर पालिका के परिसीमन को मंजूरी, दोनों निकायों का बढ़ेगा दायरा

रुड़की नगर निगम और बाजपुर पालिका के परिसीमन को मंजूरी, दोनों निकायों का बढ़ेगा दायरा

सरकार ने रुड़की नगर निगम और बाजपुर नगर पालिका के परिसीमन को मंजूरी दे दी है। इन दोनों निकायों का दायरा बढ़ गया है। इसी हिसाब से अब राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है

 

 

 

 

।नौ अगस्त को इन दोनों निकायों की वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाश मतदाताओं के लिए हो जाएगा। राज्य में निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच पिछले सप्ताह शहरी विकास विभाग ने नगर पालिका हरबर्टपुर, नरेंद्रनगर, रुद्रप्रयाग और नगर पंचायत कीर्तिनगर के परिसीमन को मंजूरी दी थी, जिस आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग ने उनकी मतदाता सूची पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी कर दी थी।इसके बाद रुड़की नगर निगम और बाजपुर नगर पालिका के परिसीमन की मंजूरी भी शहरी विकास विभाग ने आयोग को भेज दी थी।

 

 

 

इस आधार पर शनिवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने दोनों निकायों की अधिसूचना जारी कर दी। इनमें अब 15 जून से 29 जून तक घर-घर जाकर गणना व सर्वे होगा। वोटरों के नामों की एंट्री तीन जुलाई से 22 जुलाई के बीच होगी।इसके बाद 23 जुलाई को ड्राफ्ट जारी होगा। इस पर आपत्तियां 24 से 30 जुलाई तक ली जाएंगी। इनका निस्तारण 31 जुलाई से दो अगस्त के बीच करना होगा। नौ अगस्त को दोनों निकायों में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन हो जाएगा, जिसके हिसाब से निकाय चुनाव होंगे।

 

 

 

अब 99 निकायों में होगा चुनाव
राज्य में 102 नगर निकाय हैं। इनमें नौ नगर निगम, 45 नगर पालिका, 48 नगर पंचायत हैं। नगर पंचायत बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री में चुनाव नहीं होता है। नगर पालिका बाजपुर का कार्यकाल जुलाई, नगर निगम रुड़की का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा था। चूंकि इन दोनों निकायों के परिसीमन को मंजूरी मिल गई है, इसलिए अब पूरे 99 निकायों में निकाय चुनाव होंगे। सरकार अगस्त-सितंबर में चुनाव कराने की तैयारी में है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top