Featured

Big breaking :-राफ्टिंग गाइड और पर्यटकों के बीच फिर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर खूब दिखी भिड़ंत

राफ्टिंग गाइड और पर्यटकों के बीच फिर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर खूब दिखी भिड़ंत

गाइड और पर्यटकों के बीच किस मामले को लेकर झगड़ा हुआ इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पर्यटन विभाग टिहरी और थाना मुनि की रेती पुलिस भी इस मामले की जानकारी होने से मना कर रही

ब्रह्मपुरी राफ्टिंग प्वाइंट पर राफ्टिंग गाइड और पर्यटकों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राफ्टिंग के दौरान गाइड पर्यटकों की पैडल से जमकर धुनाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाइड और पर्यटकों के बीच किस मामले को लेकर झगड़ा हुआ इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पर्यटन विभाग टिहरी और थाना मुनि की रेती पुलिस भी इस मामले की जानकारी होने से मना कर रही है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ पर्यटक ब्रह्मपुरी राफ्टिंग प्वाइंट पर जैसे ही राफ्टिंग की तैयारी कर रहे थे, उनमें अचानक भगदड़ मच जाती है। इस दौरान कई गाइड एक साथ मिलकर कुछ पर्यटकों काे पैडल से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। जान बचाने की फेर में पर्यटक भी इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल थाना मुनि की रेती में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

 

थाना मुनि की रेती प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि इस संदर्भ में उनके किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। साहसिक पर्यटन खेल अधिकारी खुशाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो इसकी जांच की जाएगी। दोषी राफ्टिंग गाइड के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top