Featured

Big breaking :-दोहरी खुशी… राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में एक और बाघिन ने दिया शावक जन्मा

दोहरी खुशी… राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में एक और बाघिन ने दिया शावक जन्मा

बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए पार्क प्रशासन ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से मोतीचूर रेंज में तीन बाघिनों व एक बाघ को शिफ्ट किया था। बाघों की शिफ्टिंग की यह कार्रवाई करीब तीन वर्षों से चल रही है।

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में एक और बाघिन ने शावक को जन्म दिया है। पार्क प्रशासन ने ट्रैप कैमरे में इस बाघिन को शावक के साथ देखा है। इससे पूर्व मई के अंतिम सप्ताह में एक बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया था। अब यहां शावकों की संख्या बढ़ कर पांच हो गई है। पार्क प्रशासन का कहना है कि बाघिनों व शावकों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों के कुनबा बढ़ने की संभावनाएं प्रबल होती जा रही हैं। यहां बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए पार्क प्रशासन ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से मोतीचूर रेंज में तीन बाघिनों व एक बाघ को शिफ्ट किया था। बाघों की शिफ्टिंग की यह कार्रवाई करीब तीन वर्षों से चल रही है।

 

बाघों की दहाड़ सुनाई देंगी
गत मई के अंतिम सप्ताह में पार्क प्रशासन ने धौलखंड चीला रेंज में एक बाघिन को चार शावकों के साथ देखा था। इन शावकों ने कुछ दिन पहले ही जन्म लिया था। अब एक-दो दिन पूर्व पार्क प्रशासन के ट्रैप कैमरे में एक और बाघिन एक शावक के साथ देखी गई। इससे पार्क प्रशासन की खुशी दोहरी हो गई है।

पार्क प्रशासन का कहना है कि एक और बाघिन ने एक शावक को जन्म दिया है। अब यहां कुल पांच शावक हो गए हैं। सभी शावकों और बाघिनों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। पार्क प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी क्षेत्र भी बाघों के कुनबे से गुलजार होगा। यहां बाघों की दहाड़ सुनाई देंगी।

पार्क प्रशासन के लिए दोहरी खुशी है। एक और बाघिन ने एक शावक को जन्म दिया है। पूर्व में एक बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया था। सभी शावकों व बाघिनों की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। – डॉ. साकेत बडोला, निदेशक, राजाजी टाइगर रिजर्व।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top