Featured

Big breaking :-आज पहाड़ और मैदान में बदलेगा मौसम, होगी बारिश

उत्तराखंड में आज पहाड़ के साथ में मैदानी इलाकों में भी मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के जनपदों में झक्कड़, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने, तीव्र बौछार और कहीं कहीं बिजली गिरने की संभावना है।विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बुधवार 5 जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है इस दौरान सतही हवाएं चल सकती हैं।

 

 

 

वहीं देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के मैदानी इलाकों में कहीं कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झक्कड़ चलने और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के सभी जिलों को येलो अलर्ट पर रखा है और मौसम खराब होने के दौरान ऐतिहात बरतने की सलाह दी है।

 

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top