Featured

Big breaking :-उपराष्ट्रपति का दिल्ली से कैंचीधाम और वापस लौटने का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी। पढ़ें….

उपराष्ट्रपति का दिल्ली से कैंचीधाम और वापस लौटने का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी। पढ़ें….

नैनीताल। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का दिल्ली से कैंचीधाम और वापस लौटने का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। उपराष्ट्रपति सवेरे दिल्ली से सात बजे चलकर दोपहर तक दिल्ली स्थित घर पहुंच जाएंगे।

 

 

 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ गुरुवार को सवेरे ऊत्तराखण्ड के कैंचीं धाम दर्शनों के लिए पहुँच रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति दंपत्ति सवेरे सात बजे अपने दिल्ली के 108 चर्च रोड स्थित आवास से एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे।

वह अपने विशेष जहाज से बरेली तक का सफर 45 मिनट में तय करेंगे और नाश्ता भी उसी में करेंगे। बरेली से विशेष हैलीकॉप्टर से धनखड़ दंपत्ति हल्द्वानी में तिकोनिया के आर्मी हैलीपैड पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से रानीबाग, भीमताल, भवाली होते हुए एक घंटा और चालीस मिनट में कैंचीधाम पहुंचेंगे।

 

 

 

 

 

दोनों विशेष अतिथियों का कैंचीं धाम में 30 मिनट का समय आरक्षित (रिजर्व) रखा गया है। दर्शनों के बाद, सवेरे 11:10 बजे से वो वापस लौटकर दोपहर 12:50 बजे हल्द्वानी में तिकोनिया आर्मी हैलीपेड पहुचेंगे।

 

 

 

यहां से एक फॉर्मल विदाई समारोह के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ पंतनगर के लिए रवाना होंगे और 20 मिनट बाद दोपहर 1:15 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे।

पंतनगर में स्वागत और इंट्रोडक्शन के बाद उपराष्ट्रपति अपनी पत्नी सुदेश के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top