Featured

Big breaking :-शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, सहायक अध्यापक के 3,253 पदों पर भर्ती के लिए आई बड़ी खबर

प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 3,253 पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा विभाग को चुनाव आयोग से मंजूरी मिल गई है। जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इसमें 1,250 पद वर्ष 2018, 2020 एवं 2021 की रुकी भर्ती के हैं।

 

 

 

भर्ती के लिए बीएड डिग्री को अमान्य करने के बाद केवल डीएलएड वाले ही इन पदों पर भर्ती के पात्र होंगे। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए विभाग ने वर्ष 2018, 2020 एवं 2021 में 3,099 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। उस दौरान शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता बीएड औरडीएलएड को मान्य किया गया था,

 

 

 

 

लेकिन बाद में शासन ने एनआईओएस से डीएलएड को भी मान्य कर दिया। हालांकि, कुछ समय बाद शासन की ओर से एनआईओएस से डीएलएड को भर्ती के लिए मान्य वाला अपना आदेश रद्द कर दिया, जिससे शिक्षक भर्ती विवादों में उलझी रही,

 

 

 

लेकिन सरकार ने पहले एनआईओएस से डीएलएड और अब बीएड अभ्यर्थियों को सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए अमान्य कर दिया है। बीएड अभ्यर्थियों को भर्ती से बाहर करने के लिए सेवा नियमावली 2012 में संशोधन किया गया है। इस संशोधन से पहले डीएलएड अभ्यर्थियों के साथ ही कुछ बीएड अभ्यर्थी 1,849 पदों पर भर्ती हो चुके हैं।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top